Posts

Showing posts with the label physical Geography

प्रवाल एवं प्रवाल भित्तियाँ (Coral and Coral Reefs)

  प्रवाल एवं प्रवाल भित्तियाँ  (Coral and Coral Reefs)  प्रवाल (Coral) अथार्त मूंगा, संघ सिलेंट्रेटा का एक समुद्री जीव है . जो उष्णकटिबन्धीय महासागरो में पाया जाता है . यह पाना निर्वाह चूने से करता है . एक स्थान पर असंख्य मूंगे एक साथ समूह में रहते है तथा चारो ओर चूने का खोल बनाते है . मूंगा मर जाता है तो उसकी खोल के ऊपर दूसरा मूंगा अपनी खोल बनाने लग जाता है . इस क्रिया के कारण एक लम्बे समय के अन्दर एक विस्तृत भित्ति (Reef) बन जाती है, जिसे प्रवाल भित्ति (Coral Reef) कहते है .  प्रवाल के विकास के लिए आवश्यक दशाएं प्रवाल के विकास के लिए आवश्यक दशाएं इस प्रकार है - 1. प्रवाल के विकास के लिए 20-25डिग्री सेल्सियस तापक्रम उपयुक्त होता है .  2. सूर्य किरणों के प्रवेश्य तक की सामुद्रिक गहराई  3. सागरीय जल अवसाद मुक्त होना चाहिये .  4. सामान्य सामुद्रिक लवणता  5. अन्त: सागरीय चबूतरो की उपस्थिति एवं मानवीय आर्थिक क्रियाकलापों से विमुक्त क्षेत्रो की आवश्यकता होती है .  नोट- पूर्ण स्वच्छ जल, प्रदूषण युक्त क्षेत्र, अधिक गहराई एवं लवणता इनके विकास में बा...