भारत में स्थित दर्रे - तथ्य

 

भारत में स्थित दर्रे  (Passes in India)

 

 इस ब्लॉग में  भारत का भूगोल  (Indian  Geography )  से संबन्धित भारत में स्थित दर्रे के सन्दर्भ में महत्वपूर्ण तथ्य (Important  facts about Passes in India) से सम्बंधित  महत्वपूर्ण  जानकारी  प्रश्न-उत्तर  के माध्यम से प्रस्तुत  की गयी है, जो संघ लोक सेवा आयोग , राज्य लोक सेवा आयोग , PET, KVS , NAVODAY UGC-NET, BEO, SSC, RAILWAY, UPSSSC, पुलिस, शिक्षक भर्ती परीक्षा जैसे TET एवं STET आदि सभी प्रतियोगी परिक्षाओ के लिये बहुद ही उपयोगी, ज्ञानवर्धन एवं लाभदायक है ।


1. किस दर्रे में जवाहर सुरंग स्थित है -

उत्तर - बनिहाल दर्रा . 


2. हिमाचल प्रदेश में कौन-से स्थित दर्रे है -

उत्तर -  शिपकीला दर्रा, रोहतांग दर्राबड़ोलाचाला दर्रा, देब्सा दर्रा .   


3. उत्तराखण्ड में स्थित दर्रे कौन-कौन से है -  

उत्तर -  नीति दर्रा , लिपू लेख, माणा दर्रा


4. नाथूला दर्रा किस राज्य में स्थित है -

उत्तर - सिक्किम 


5. बोमिडला दर्रा किस राज्य में स्थित है -

उत्तर - अरुणाचल प्रदेश में .   


6. कश्मीर को शेष भारत से जोड़ने वाला दर्रा है - 

उत्तर - बनिहाल दर्रा . 


8. कलिपोंग से ल्हासा को जोड़ने वाला दर्रा कौन-सा है -

उत्तर - जेलेप्ला दर्रा . 

 

9. जोजिला दर्रा किसको जोड़ता है -

उत्तर - लेह एवं श्रीनगर को . 

 

10. भोरघाट एवं थालघाट दर्रे किस राज्य में स्थित है -

उत्तर - महाराष्ट्र  . 


11. पालघाट दर्रा किस राज्य में स्थित है -

उत्तर - केरल . 


12. पिपलीघाट दर्रा किस राज्य में स्थित है - 

उत्तर - राजस्थान . 


13. बुरहानपुर दर्रा किस राज्य में स्थित है -

उत्तर - मध्य प्रदेश . 

 

14. कौन-सा दर्रा मुम्बई-पुणे को सड़क तथा रेल मार्ग से जोड़ता है - 

उत्तर - भोर घाट दर्रा . 


15. सेन कोट्टा गैप दर्रा किस राज्य में स्थित है -

उत्तर - केरल में . 


16. तुजु दर्रा किस राज्य में स्थित है -

उत्तर - मणिपुर . 

 

17. कौन-सा दर्रा श्रीनगर से लेह को जोड़ता है -

उत्तर - जोजीला दर्रा . 

 

18. भारत का सबसे ऊँचा दर्रा कौन-सा है -

उत्तर - काराकोरम दर्रा . 


19. चांग ला दर्रा किस राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश में स्थित है - 

उत्तर - लद्दाख 


20. अटल सुरंग (Attal Tunnel) किस दर्रे से होकर बनायीं गयी है -

उत्तर - रोहतांग दर्रा

 

21. अटल सुरंग किसे जोड़ती है -

उत्तर - लेह (लद्दाख) को मनाली (हिमाचल प्रदेश)


 22. किस दर्रे से होकर यार कन्द तथा तारिम बेसिन को मार्ग जाता है - 

उत्तर - काराकोरम दर्रा . 

 

23. किस दर्रे से होकर इम्फाल से तामू और म्यांमार जाने का मार्ग गुजरता है -
उत्तर - तुजु दर्रा


24. कौन-सा दर्रा केरल को तमिलनाडु राज्य से जोड़ता है - 

उत्तर - सेनकोट्टा गैप . 


25. किस दर्रे से तवांग घाटी से होकर तिब्बत के लिए मार्ग जाता है -

उत्तर -  बोमिडला दर्रा . 


26. बोमिडला दर्रा, यांग्याप दर्रा, दिन्फू दर्रा एवं पांग सांड दर्रा किस राज्य में स्थित है - 

उत्तर - अरुणाचल प्रदेश . 


27. नाथूला दर्रा,  डोंकिया दर्राएवं  जौलेप्ला दर्रा किस राज्य में स्थित है - 

उत्तर - सिक्किम . 


28. कौन-सा दर्रा दार्जलिंग तथा चुम्बी घाटी से होकर तिब्बत जाने का मार्ग प्रदान करता है -

उत्तर - नाथूला दर्रा . 


29. कौन-सा दर्रा उत्तरकाशी से तिब्बत को मार्ग प्रदान करता है -

उत्तर - थांगला दर्रा, मुलिंगला दर्रा . 

 

30. कौन-सा दर्रा तिब्बत स्थित मानसरोवर और कैलाश पर्वत जाने के लिए रास्ता प्रदान करता है -

उत्तर - नीति दर्रा माना दर्रा एवं लिपु लेख . 


31. कौन-सा दर्रा उत्तराखण्ड के कुमायूँ क्षेत्र को तिब्बत के तकलाकोट से जोड़ता है .

उत्तर - लिपू लेख . 


32. बाराहोती दर्रामानस्या धुराट्रेल पास एवं किंगरी बिंगरी दर्रे किस राज्य में स्थित है - 

उत्तर - उत्तराखण्ड . 


33. उत्तराखण्ड में स्थित माणा दर्रा को ओर किस नाम से जाना जाता है -

उत्तर - डूंगरी ला . 

 

34. कौन-सा दर्रा हिमाचल प्रदेश स्थित कुल्लू को स्पीति से जोड़ता है - 

उत्तर - देब्सा दर्रा . 


35. कौन-सा दर्रा लेह (लद्दाख) और मंडी (हिमाचल प्रदेश) के बीच मार्ग जोड़ता है . 

उत्तर - बड़ोलाचाला दर्रा . 


36. कौन-सा हिमाचल प्रदेश को लद्दाख से जोड़ने वाला मनाली-लेह राजमार्ग इसी दर्रे से होकर गुजरता है - 

उत्तर - रोहतांग दर्रा . 


37. बुर्जिल दर्रा कहाँ पर स्थित है - 

उत्तर - केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख में . 


38. कौन-सा दर्रा केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख में स्थित है तथा यह दर्रा श्रीनगर को गिलगिट से जोड़ता है - 

उत्तर - बुर्जिल दर्रा . 


39. कौन-सा दर्रा शिमला को तिब्बत से जोड़ता है - 

उत्तर - शिपकीला दर्रा . 


40. किस दर्रे के सहारे सतलज नदी भारत में प्रवेश करती है - 

उत्तर - शिपकीला दर्रा . 


41. कौन-सा दर्रा लेह को कुल्लू मनाली और केलांग से जोड़ता है -

उत्तर - बड़ोलाचाला दर्रा .


42. कुल्लू एवं स्पीति को जोड़ने वाले दर्रे है -

उत्तर - देब्सा और रोहतांग . 


43. चांग ला दर्रा कहाँ पर स्थित है -

उत्तर - केन्द्र शासित प्रदेश लद्दाख में . 


44. पीरपंजाल दर्रा राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश में स्थित है -

उत्तर - जम्मू-कश्मीर में 


45. किस दर्रे से कुलगाँव से कोठी जाने का मार्ग गुजरता है -

उत्तर - पीरपंजाल दर्रा . 



उम्मीद करते है कि हमारी यह जानकारी आपके लिये अति महत्तवपूर्ण होगी . अधिक जानकारी के किये अथवा आपके अपने कोई सुझाव हो तो आप हमें Mail कर सकते है अथवा Comment Box में लिख सकते है .


यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो आप अपने मित्रो को इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर Share करे एवं हमारे  Blog को Follow एवं Subscribe करें  l

धन्यवाद

Comments

Popular posts from this blog

Important Facts of Tribes of India

भारत की बहुउद्देशीय परियोजना (Multi-purpose Projects of India)