Important Facts of Tribes of India

  

भारत की जनजातियों के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य 

Important Facts of Tribes of India


इस ब्लॉग में  भारत का भूगोल  (Indian  Geography )  से संबन्धित भारत की जनजातियों के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य (Important Facts of Tribes of India)  से सम्बंधित  महत्वपूर्ण  जानकारी  प्रश्न-उत्तर (MCQ ) के माध्यम से प्रस्तुत  की गयी है, जो संघ लोक सेवा आयोग , राज्य लोक सेवा आयोग , PET, KVS , NAVODAY UGC-NET, BEO, SSC, RAILWAY, UPSSSC, पुलिस, शिक्षक भर्ती परीक्षा जैसे TET एवं STETआदि सभी प्रतियोगी परिक्षाओ के लिये बहुद ही उपयोगी, ज्ञानवर्धन एवं लाभदायक है ।


1. भारत की सबसे बड़ी जनजाति है -

उत्तर -  भील .


2. निम्नलिखित स्थानों में से कहाँ पर शोम्पेन जनजाति निवास करती है -

 उत्तर - निकोबार द्वीप समूह पर .


3. टोडा एक जनजाति है, जो निवास करती है -

उत्तर- निलगिरी की पहाड़ियों पर . 


4. गद्दी जनजाति किस राज्य में निवास करती है -

उत्तर - हिमाचल प्रदेश में . 


5. गारो खासी एवं जयन्तियां जनजाति कहाँ पर निवास करती है -

उत्तर - मेघालय में .

  

6. कौन-सी जनजाति तराई प्रदेशो में निवास करती है -

उत्तर - थारू .


7. कौन-सी जनजाति दिवाली को शोक पर्व के रूप में मानती है -

उत्तर -  थारू . 

 

8. लेप्चा जनजाति कहाँ पर निवास करती है -  

उत्तर - सिक्किम में .


9. ओंज, जारवा शोंपेन एवं सेंटीलीज जनजाति निवास करती है - 

उत्तर - अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में .


10. कौन-सी जनजाति ऋतु-प्रवास करती है -

उत्तर - भोटिया . 

 

11. टोडा जनजाति किस राज्य में निवास करती है -

उत्तर - तमिलनाडु . 

 

12. चकमा और हाजोंग जनजाति भारत में कहाँ से आयी है -

उत्तर - बांग्लादेश से .


13. उत्तराखण्ड की सबसे बड़ी अनुसूचित जनजाति कौन-सी है -

उत्तर - जौनसारी .

 

14. 'जांग टोपा. अनुष्ठान जिसमे मृतको की हड्डियों को जमा किया जाता है, किस जनजाति में पाया जाता है -

उत्तर - मुण्डा . 

 

15. भारत में कौन-सी जनजाति प्रोटो-आस्ट्रेलायड प्रजाति से सम्बंधित है -

उत्तर - संथाल . 

 

16. किस जनजाति के लोग वर्षा के लिए मनुष्य के बलिदान में विश्वास रखते है -

उत्तर - खोंड .


17. 'जादुर नृत्य' का सम्बन्ध किस जनजाति से है - 

उत्तर - उराँव .


18. 'मिथन त्यौहार ' किस जनजाति का है -

उत्तर - नागा . 


19. निम्नलिखित में से कहाँ पर अनुसूचित जनजाति निवास नहीं करती है -

उत्तर - पंजाब हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ एवं पुंदुचेरी .


20. प्रतिशतता के आधार पर भारत के किस राज्य में सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति निवास करती है -

उत्तर - मिजोरम .

 

21. जनसँख्या के आधार पर भारत के किस राज्य में सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति निवास करती है -

उत्तर - मध्य प्रदेश .


22. निशि जनजाति कहाँ  पर निवास करती है -  

उत्तर - अरुणाचल प्रदेश . 

 

23. किस जनजाति की संस्कृति को 'भैंस संस्कृति' भी कहा जाता है -

उत्तर - टोडा . 


24. बिरहोर एवं हो जनजाति किस राज्य में निवास करती है -

उत्तर -  झारखण्ड .

 

25. डाफला आपातनी एवं मिश्मी जनजाति किस राज्य में निवास करती है -

 उत्तर -  अरुणाचल प्रदेश .


26. रियांग जनजाति निवास करती है -

उत्तर - त्रिपुरा .


27. मुआंग, खरिया, करिया एवं भूइया जनजाति किस राज्य में निवास करती है -

उत्तर - उड़ीसा . 


28. जनजातियों में युवागृह (Dormitory) क्या होते है - 

उत्तर - शैक्षणिक संस्था .


29. प्रतिशतता के आधार पर भारत के किस केन्द्र शासित प्रदेश में सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति निवास करती है -

उत्तर - लक्षद्वीप समूह में .


30. जनसँख्या के आधार पर भारत के किस केन्द्र शासित प्रदेश में सर्वाधिक अनुसूचित जनजाति निवास करती है -

उत्तर - दादरा एवं नगर हवेली में .


31. कौन-सी जनजाति 'काला लोटा' नामक पर्व मनाती है -

उत्तर - उराँव . 

 

32. कौन-सी जनजाति  में 'यूथसेन' नामक सर्प को देवता के रूप में स्वीकार किया जाता है -

उत्तर - खासी . 


33. 'सरहुल' किस जनजाति का मुख्य त्यौहार है -

उत्तर - उराँव एवं मुण्डा का .


34. 'आदिवासियों का मसीहा' उपनाम किसका है - 

उत्तर - ठक्करबापा का .


35. भारत में प्रजाति लेखन का जनक किसे माना जाता है -

उत्तर -  एस. सी. राय को .


36 . भारत सरकार द्वारा अभी हाल ही में किस तिथि को आदिवासी (जनजातिय) गौरव दिवस के रूप में घोषित किया गया है - 

उत्तर - 15 नवम्बर .


37. भारत सरकार द्वारा अभी हाल ही में किसके सम्मान में 15 नवम्बर को आदिवासी (जनजातिय) गौरव दिवस के रूप में घोषित किया गया है - 

उत्तर - बिरसा मुण्डा .


38. जनजाति समुदाय को अधिसूचित करने का अधिकार किसे प्राप्त है -

उत्तर -  राष्ट्रपति को .


40. भारत में नीग्रिटो प्रजाति वर्ग कहाँ पर निवास करता है -

उत्तर - अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में .

 

41. हाल ही में चर्चा में रही कोन्यक जनजाति किस राज्य में निवास करती है -

उत्तर - नागालैंड .


42. मोपला, डाफर एवं उराली जनजाति किस राज्य में निवास करती है -

उत्तर - केरल .


43. उत्तर-पूर्वी भारत के पहाड़ी एवं जंगली क्षेत्रो में अधोलिखित में से कौन-सा एक प्रजातीय समूह निवास करता है -

उत्तर - मंगोलॉयड .


44. भारतीय उपमहाद्वीप की वर्तमान जनसँख्या को प्रजाति के आधार पर मानव रचनाशास्त्री डॉ. बी. एस. गुहा ने कितने मुख्य भागो में विभाजित किया है -

उत्तर -  6 .

व्याख्या - भारतीय उपमहाद्वीप की वर्तमान जनसँख्या को प्रजाति के आधार पर मानव रचनाशास्त्री डॉ. बी. एस. गुहा ने 6 मुख्य भागो में विभाजित किया है, जो इस प्रकार है -

1. नीग्रिटो अथवा नीग्रो

2. दिनारिक 

3. मेडिटेरेनियन

4. मंगोलॉयड

5. प्रोटो-आस्ट्रेलॉयड

6. नार्डिक 


45. TRIFED का सम्बन्ध है एक  - 

उत्तर - जनजातीय सहकारी विपणन संस्था .

व्याख्या - जनजातियों को आर्थिक शोषण से बचाने के लिए अगस्त 1987 में 'भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संगठन (Tribal Co-operative Marketing Federation of India, TRIFED) का गठन किया गया जिसने सन 1988 से कार्य करना प्रारम्भ किया . इसका मुख्य कार्य जनजातियों की वस्तुओं को खरीदकर बाजार में बेचना है . 


46. थारू जनजाति निवास करती है -

उत्तर - उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश एवं बिहार . 

 

47. राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग की स्थापना किस वर्ष की गयी थी -

उत्तर - 2004 .

व्याख्या - राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (National Commission for Scheduled Tribes - NCST) की स्थापना 19 फरवरी 2004 को की गयी थी . 


48. संविधान के किस अनुच्छेद में अनुसूचित जनजाति आयोग की स्थापना का प्रावधान है -

उत्तर - अनुच्छेद 338 (क) .


49. किसी प्रजाति को विलुप्त माना जा सकता है, जब वह अपने प्राकृतिक आवास में देखी नहीं गई है - 

उत्तर - 50 वर्ष से .

 

50. हक्कीपिक्की नाम की जनजाति किस राज्य में निवास करती है -

उत्तर - कर्नाटक .

व्याख्या - हक्कीपिक्की नाम की जनजाति कर्नाटक राज्य में निवास करती है . हक्कीपिक्की का अर्थ कन्नड़ भाषा में 'पक्षी पकड़ने वाले' (Bird Catcher) से है . 


51. शिवालिक पर्वतमाला में किस आदिमानव का जीवाश्म मिला था -

उत्तर - रामापिथेकस .


52. बुद्धिमान मानव का निकटतम पूर्वज कौन था -

उत्तर - क्रो-मैगनान .


53. दिनारिक मानव प्रजाति का भारत में मुख्यत: निवास कहाँ पाया जाता है -

उत्तर - तमिलनाडु .

 

54. आधुनिक बुद्धिमान मानव को किस नाम से जाना जाता है - 

उत्तर - होमोसैम्पियन .


55. 'जनजातीय सलाहकार परिषद्' का गठन संविधान की किस अनुसूची के अंतर्गत किया गया है -

उत्तर - पाँचवी अनुसूची .


56. किस अनुच्छेद के अंतर्गत अनुसूचित क्षेत्रो तथा अनुसूचित जनजातियों के कल्याणार्थ केन्द्र सरकार को नियंत्रण का अधिकार प्राप्त है - 

उत्तर - अनुच्छेद 240 .

 

57. जनजातियों में धार्मिक क्रियाओं को करने वाले पुरोहित का सामान्य नाम क्या है -

उत्तर - शामन .


58. प्रथम जनजाति आयोग का अध्यक्ष किसे बनाया गया है -

उत्तर - यू. एन. ढेबर .


59. लाखर जनजाति कहाँ पर निवास करती है -

उत्तर - मिजोरम .


60. कूकी जनजाति कहाँ पर निवास करती है -

उत्तर - असम एवं मणिपुर .


61. लोधा, भूमिज और टोटो जनजाति किस राज्य में निवास करती है -

उत्तर - पश्चिम बंगाल .

 

62. वासी जनजाति कहाँ पर निवास करती है -

उत्तर - लक्षद्वीप .


63. चौपान  जनजाति कहाँ पर निवास करती है -

उत्तर - जम्मू-कश्मीर .


64. माहीगीर और बिन्दबू जनजाति कहाँ पर निवास करती है -

उत्तर - उत्तर प्रदेश .


65. उराँव जनजाति कहाँ पर निवास करती है -

उत्तर - उड़ीसा .


66. चेंचू जनजाति कहाँ पर निवास करती है -

उत्तर - उड़ीसा और आन्ध्र प्रदेश .


67. मूरिया, बैगा, कोल, कमार जनजाति कहाँ पर निवास करती है -

उत्तर - मध्य प्रदेश .


68. मीणा, गरसिया, बंजारा एवं सिरहोर जनजाति कहाँ पर निवास करती है -

उत्तर - राजस्थान .

 

69. नौकाडा, यारावा एवं भारती जनजाति कहाँ पर निवास करती है -

उत्तर - कर्नाटक .


70. अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम किस वर्ष पारित हुआ 

उत्तर - 1989 .


उम्मीद करते है कि हमारी यह जानकारी आपके लिये अति महत्तवपूर्ण होगी . अधिक जानकारी के किये अथवा आपके अपने कोई सुझाव हो तो आप हमें Mail कर सकते है अथवा Comment Box में लिख सकते है .


यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो आप अपने मित्रो को इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर Share करे एवं हमारे  Blog को Follow एवं Subscribe करें  l
धन्यवाद 

Comments

Popular posts from this blog

भारत में स्थित दर्रे - तथ्य

भारत की बहुउद्देशीय परियोजना (Multi-purpose Projects of India)