Important Facts about Ocean Currents
महासागरीय जलधाराएँ
(Ocean Currents)
इस ब्लॉग में भौतिक भूगोल (Physical Geography) से संबन्धित महासागरीय जलधाराओं से सम्बंधित महत्वपूर्ण तथ्य (Important Facts about Ocean Currents) से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रश्न-उत्तर के माध्यम से प्रस्तुत की गयी है, जो संघ लोक सेवा आयोग , राज्य लोक सेवा आयोग , PET, KVS , NAVODAY UGC-NET, BEO, SSC, RAILWAY, UPSSSC, पुलिस, शिक्षक भर्ती परीक्षा जैसे TET एवं STETआदि सभी प्रतियोगी परिक्षाओ के लिये बहुद ही उपयोगी, ज्ञानवर्धन एवं लाभदायक है ।
1. सागर तल की विशाल जलराशि की एक निश्चित दिशा में होने वाली सामान्य गति को क्या कहा जाता है -
2. किस जलधारा को शीत दीवाल भी कहा जाता है -
उत्तर - गल्फस्ट्रीम (खाड़ी की जलधारा) को .
3. कौन-सी जलधारा भारतीय मानसून को
प्रभावित करती है -
उत्तर - एल-निनो की जलधारा
4. अगुल्हास जलधारा प्रवाहित होती है -
उत्तर - हिन्द महासागर में
5. लैब्राडोर की ठण्डी जलधारा गल्फ स्ट्रीम की गर्म जलधारा से मिलती है -
उत्तर - 40 डिग्री उत्तरी अक्षांश के निकट
6. किस जलधारा की खोज भूगोलवेत्ता हम्बोल्ट के द्वारा की गयी थी -
उत्तर - पेरू की जलधारा की .
7. किस जलधारा को जापान की काली जलधारा भी कहा जाता है -
8. एल-निनो के दौरान सामान्य रूप से बाढ़ की स्थिति
उत्पन्न हो जाती है -
9. महासागरीय जलधाराओं को प्रभावित करने वाले कारण कौन-कौन से है -
उत्तर - महासागरीय धाराओं को प्रभावित करने वाले कारक है -
1. स्थायी पवने 2. तापमान में विभिन्नता
3. महासागरीय जल का घनत्व 4. महाद्वीपों का आकार
5. वायु दाब और हवा 6. पृथ्वी की परिभ्रमण गति
7. तटीय आकृतियाँ
10. कौन-सी एक जल धारा हिन्द
महासागर में प्रवाहित होती है -
उत्तर - मोजांबिक की जलधारा , अगुल्हास की जलधारा
11. कौन-सी जलधारा एल-निनो जलधारा
का भाग है -
उत्तर - केल्विन धारा
12. किस जल धारा येशु का शिशु
(क्रिस्ट का बच्चा) के नाम से जानी जाती है -
उत्तर - एल-निनो धारा
13. किस जलधारा को हम्बोल्ट की जलधारा भी कहा जाता है -
उत्तर - पेरू की धारा
14. कितने डिग्री अक्षांश को गल्फ स्ट्रीम के डेल्टा
की उपमा दी जाती है -
उत्तर - 40 डिग्री उत्तरी अक्षांश को
15. किस महासागरीय जल धारा को एक मौसमी घटना (Weather event) के रूप में लिया जाता है -
उत्तर - एल-निनो धारा .
16. हम्बोल्ट की जलधारा कैसी जलधारा है -
उत्तर - ठण्डी जलधारा .
17. मोजांबिक की जलधारा , अगुल्हास की जलधारा कैसी जल धारा है -
18. फाकलैंड की जलधारा कैसी जलधारा है और कहाँ पर प्रवाहित होती है -
उत्तर - ठण्डी जलधारा है और दक्षिण अटलांटिक महासागर में प्रवाहित होती है .
19. हिन्द महासागर में सागर धाराओं की नियमित दिशा में
परिवर्तन के लिये कौन-सा एक कारक उत्तरदायी है -
उत्तर - हिन्द महासागर में मानसूनी प्रवाह पाया जाता है .
20. गल्फ स्ट्रीम है -
उत्तर - एक महासागरीय धारा
21. कौन-सी जल धारा दक्षिणी अटलांटिक महासागर में धाराओं के एक पूर्ण वृत्त के निर्माण में योगदान देती है -
उत्तर - बेंगुएला की धारा, ब्राजील की धारा,पश्चिमी पवन प्रवाह धारा
22. किस जल धारा को गर्म कम्बल के नाम से जाना जाता है -
उत्तर - गल्फ स्ट्रीम धारा .
23. कौन-सी जल धारा के प्रभाव से ही ध्रुवीय क्षेत्र के बंदरगाहो एवं तटो पर हिम नहीं जम
पाता और वे वर्ष भर व्यापार के लिए खुले रहते है -
उत्तर - गल्फ स्ट्रीम धारा, उत्तरी अटलांटिक प्रवाह
24. बेंगुएला की धारा कैसी जल धारा है -
उत्तर - ठण्डी समुद्री जल धारा
25. संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी तट तथा गल्फ
स्ट्रीम के बीच ठण्डी जल रूपी दीवाल (Cold Wall) का निर्माण किस धारा के जल के कारण निर्मित्त होता है -
उत्तर - लैब्राडोर की ठण्डी धारा के जल से
27. किस जलधारा के द्वारा लाये गये प्लावी हिमशैल से टकराकर टाइटेनिक जहाज ध्वस्त होकर डूब गया था -
उत्तर - लैब्राडोर की जलधारा .
28. गल्फ स्ट्रीम जलधारा की खोज किसने की थी -
उत्तर - पोंस डी लिओन .
29. बेंगुला जलधारा किस प्रकृति की जलधारा है -
उत्तर - ठण्डी जलधारा .
30. बैफिन की खाड़ी से कौन-सी धारा दक्षिण दिशा में प्रवाहित होती है -
उत्तर - लेब्राडोर की ठण्डी जलधारा .
31. धाराओं की दिशा में झुकाव किन कारणों से होता है -
उत्तर - पृथ्वी की परिभ्रमण गति के कारण .
32. किस महासागर में मौसम के बदलने से धाराओं की दिशा परिवर्तित हो जाती है -
उत्तर - हिन्द महासागर .
33. एंटीलीज किस प्रकार की धारा है -
उत्तर - गर्म जलधारा .
34. एंटीलीज की जलधारा किस महासागर में प्रवाहित होती है -
उत्तर - उत्तरी अटलांटिक महासागर में .
35. मडेरिया तथा केपवर्ड के बीच कौन-सी जलधारा प्रवाहित होती है -
उत्तर - कनारी की जलधारा .
36. बिस्के की खाड़ी में कौन-सी जलधारा प्रवाहित हो जाती है -
उत्तर - रेनेल की जलधारा .
37. गल्फ स्ट्रीम एवं लेब्राडोर जलधारा के मिलन स्थल पर कौन-सा मछली का सबसे बड़ा उत्पादक स्थल स्थित है -
उत्तर - ग्रान्ड बैंक (कनाडा के न्यूफाउंडलैंड तट के निकट) .
38. प्रशान्त महासागर की कौन-सी जलधारा अटलांटिक महासागर में प्रवाहित होने वाली गर्म जलधारा फ्लोरिडा जलधारा से साम्यता रखती है -
उत्तर - क्यूरोशिवो जलधारा .
39. दक्षिण अटलांटिक महासागर में प्रवाहित होने वाली जलधारा ब्राजील की जलधारा कैसी जलधारा है -
उत्तर - गर्म जलधारा .
40. अलास्का की जलधारा को ओर किस नाम से जाना जाता है -
उत्तर - ब्रिटिश कोलंबिया की जलधारा .
****************************************************
Comments
Post a Comment