भारत में उद्योग- धन्धे (Industries in India)
भारत में उद्योग- धन्धे (Industries in India)
इस ब्लॉग में भारत का भूगोल (Indian Geography ) से संबन्धित भारत में उद्योग-धन्धे (Industries in India) से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रश्न-उत्तर (MCQ ) के माध्यम से प्रस्तुत की गयी है, जो संघ लोक सेवा आयोग , राज्य लोक सेवा आयोग , PET, KVS , NAVODAY UGC-NET, BEO, SSC, RAILWAY, UPSSSC, पुलिस, शिक्षक भर्ती परीक्षा जैसे TET एवं STETआदि सभी प्रतियोगी परिक्षाओ के लिये बहुद ही उपयोगी, ज्ञानवर्धन एवं लाभदायक है ।
1. पंजाब में कौन-सा स्थान होजरी-उद्योग के लिए प्रसिद्ध है
उत्तर - लुधियाना .
2. मध्य प्रदेश में नेपानगर किसके लिए प्रसिद्ध है -
उत्तर - अखबारी कागज .
3. फिरोजाबाद किसके लिए प्रसिद्ध है -
उत्तर - कांच की चूडियां .
4. भारत में रेल कोच फैक्टरी कहाँ पर स्थित है -
उत्तर - कपूरथला .
5. वे उद्योग जो स्थानीय कच्चे मालों का उपयोग करते है, क्या कहलाते है -
उत्तर - कुटीर उद्योग .
6. भारत का सबसे महत्त्वपूर्ण लघु उद्योग कौन-सा है -
उत्तर - हथकरघा .
7. उन्नत तकनीकी के कारण उद्योग मुख्यतः किस बिन्दु की ओर आकर्षित होते है -
उत्तर - श्रम, कच्चा माल, बाजार .
8. देश की प्रमुख जीप निर्माता कंपनी 'महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा लि.' किस स्थान पर स्थापित है -
उत्तर - पुणे (महाराष्ट्र) .
9. भारत में लोहा तथा इस्पात का सबसे बड़ा उत्पादक केन्द्र है -
उत्तर - भिलाई .
10. भारत में कागज उद्योग का प्रथम सफल कारखाना सन 1867 में किस स्थान पर लगाया गया था -
उत्तर - बालीगंज (पश्चिम बंगाल) .
11. भारत में किस उद्योग में सर्वाधिक संख्या में महिलाएं कार्यरत है -
उतर - चाय .
12. किस राज्य में पेट्रो रासायन उद्योगों के लिए आदर्श दशाएं पाई जाती है -
उत्तर - गुजरात .
13. कौन-सा एक उद्योग आज भी पूर्ण रूप से सरकारी नियंत्रण में है -
उत्तर - सड़क निर्माण .
14. देश में रेशम उद्योग का सर्वाधिक स्थानीयकरण किस राज्य में हुआ है -
उत्तर - कर्नाटक .
15. कौन-सा 'फूट-लूज' उद्योग का उदाहरण है -
उत्तर - सॉफ्टवेयर .
16. कौन-सा रबर का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है -
उत्तर - केरल .
17. किस उद्योग की अवस्थिति के लिये कच्चे माल की उपलब्धि मूल कारक नहीं है -
उत्तर - इलेक्ट्रानिक्स .
18. किस प्रदेश में चीनी मिलो की संख्या सर्वाधिक है -
उत्तर - महाराष्ट्र .
19. देश का प्रथम सुपर-फास्फेट संयंत्र 1906 में कहाँ पर स्थापित किया गया था -
उत्तर - रानीपेट (तमिलनाडु) .
20. खादी एवं ग्रामो उद्योग की स्थापना कब की गयी थी -
उत्तर - 1956 .
21. हिन्दुस्तान ऐरोनोटिक्स लिमिटेड (HAL) की स्थापना कब की गयी थी -
उत्तर - 1964 .
22. नेपानगर, होशंगाबाद, टीटागढ़ एवं राजमुंद्री किस उद्योग के लिये प्रसिद्ध है -
उत्तर - कागज उद्योग .
23. भारत में प्रथम आधुनिक ऊन कारखाना 1876 में कहाँ पर स्थापित किया गया था -
उत्तर - कानपुर .
24. उत्तर प्रदेश का भदोही किस उद्योग के लिये प्रसिद्ध है -
उत्तर - कालीन उद्योग .
25. किसे 'पूर्व के बोस्टन' की संज्ञा प्रदान की गयी है -
उत्तर - अहमदाबाद .
26. मूंगा रेशम का वृहत्तम उत्पादक राज्य कौन-सा है -
उत्तर - असम .
27. भारत का पहला वस्त्र पार्क कहाँ पर स्थापित किया गया है -
उत्तर - बंगलौर .
28. भारत में आधुनिक स्तर की प्रथम सूती कपड़ा मिल कहाँ पर लगायी गयी थी -
उत्तर - कोलकात्ता .
व्याख्या - भारत में आधुनिक स्तर की प्रथम सूती कपड़ा मिल सन 1818 में कोलकात्ता के निकट फोर्ट ग्लोस्टर में लगायी गयी थी .
29. नाल्को (NALCO) की स्थापना उड़ीसा के दामनजोड़ी में किस देश के सहयोग से की गयी थी -
उत्तर - फ़्रांस .
30. वृहत्तम सूती वस्त्रो का केन्द्र होने के कारण किसे 'भारत का कोट्नोपोलिस' की संज्ञा दी जाती है -
उत्तर - मुम्बई .
31. देश में जूट का प्रथम कारखाना कहाँ पर स्थापित किया गया था -
उत्तर - रिशंरा .
व्याख्या - देश में जूट का प्रथम कारखाना जार्ज ऑकलैण्ड द्वारा 1855 में कोलकात्ता के निकट रिशंरा नामक स्थान पर खोला गया था .
32. चुर्क, डल्ला, चुनार एवं डालमिया सीमेंट संयंत्र किस राज्य में स्थित है -
उत्तर - उत्तर प्रदेश .
33. भारत में सीमेंट का प्रथम कारखाना कहाँ पर स्थापित किया गया था -
उत्तर - चेन्नई .
व्याख्या - भारत में सीमेंट का प्रथम कारखाना चेन्नई में 1904 में स्थापित किया गया था .
34. उत्तर प्रदेश में कागज का प्रथम आधुनिक कारखाना कहाँ पर स्थापित किया गया था -
उत्तर - लखनऊ .
35. रेणुकूट में स्थापित हिंडाल्को एल्युमीनियम कारखाना किस देश के सहयोग से स्थापित किया गया था -
उत्तर - संयुक्त राज्य अमेरिका .
36. भारत में दुर्गापुर इस्पात संयंत्र की स्थापना किस देश के सहयोग से की गयी थी -
उत्तर - ब्रिटेन .
37. भारत में इरी रेशम का उत्पादन कहाँ पर होता है -
उत्तर - मेघालय .
38. केन्द्रीय रेशम बोर्ड की स्थापना कब की गयी थी -
उत्तर - 1949 में .
39. स्टील अथोरिटी ऑफ़ इण्डिया (SAIL) की स्थापना किस वर्ष की गयी थी -
उत्तर - 1974 में .
40. देश का एकमात्र शोधित तांबे का एकीकृत उत्पादक संयंत्र हिन्दुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) की स्थापना कब की गयी -
उत्तर - 1967 में .
41. उड़ीसा में स्थित राउरकेला इस्पात संयंत्र की स्थापना 1959 में किसके सहयोग से की गयी थी -
उत्तर - जर्मनी के सहयोग से .
42. भिलाई, दुर्गापुर एवं राउरकेला इस्पात संयंत्र की स्थापना किस पंचवर्षीय योजना में की गयी थी -
उत्तर - दूसरी पंचवर्षीय योजना में .
43. देश के प्रथम एल्यूमिनियम संयंत्र की स्थापना कहाँ पर की गयी थी -
उत्तर - जे. के. नगर 1937 में .
44. भारत सरकार द्वारा महारत्न योजना की शुरुआत कब की गयी -
उत्तर - दिसम्बर 2009 में .
45. भदोही, मिर्जापुर एवं गोपीगंज किस कुटीर उद्योग के लिए प्रसिद्ध है -
उत्तर - कालीन निर्माण .
46. पश्मीना ऊन किससे प्राप्त होता है -
उत्तर - बकरी से .
47. विश्व प्रसिद्ध अंगोरा ऊन किससे प्राप्त की जाती है -
उत्तर - खरगोश से .
48. भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) 1964 की 6 इकाइयाँ कहाँ-कहाँ पर स्थापित की गयी थी -
उत्तर- भोपाल, तिरूचिरापल्ली, हैदराबाद, जम्मू, बंगलौर, हरिद्वार .
49. नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एण्ड रिसर्च (NIPER) कहाँ पर स्थित है -
उत्तर - मोहाली, चंडीगढ़ .
50. रेलवे कोच फेक्ट्री, कपूरथला की स्थापना कब की गयी थी -
उत्तर - 1988 में .
उम्मीद करते है कि हमारी यह जानकारी आपके लिये अति महत्तवपूर्ण होगी . अधिक जानकारी के किये अथवा आपके अपने कोई सुझाव हो तो आप हमें Mail कर सकते है अथवा Comment Box में लिख सकते है .
Comments
Post a Comment